{"_id":"69f5df9892c2aa68a40885fd","slug":"video-farmers-who-gave-land-for-noida-airport-will-take-first-flight-with-jewelery-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान जेवर से भरेंगे पहली उड़ान, विधायक ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान जेवर से भरेंगे पहली उड़ान, विधायक ने कही ये बात
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 04:57 PM IST
Link Copied
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें 15 जून से शुरू होने जा रही हैं। रनवे से जब पहला हवाई जहाज उड़ेगा तो इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान भी यात्रा करेंगे। इसके लिए जेवर विधायक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया है और उसे स्वीकार भी कर लिया गया है। जिसके बाद किसानों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना तभी साकार हो पाया है, जब किसानों ने उदारता दिखाते हुए अपनी जमीनें सरकार को दे दी। अब एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं और किसानों के साथ पूरे क्षेत्र का सपना साकार हो रहा है। किसान अपने सपने को साकार होते हुए देखें, इसके लिए वह उन्हें पहली उड़ान में शामिल करके सम्मानित करना चाहते हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें किसानों को सम्मानित करने का प्रस्ताव दिया। इसमें किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उसी उड़ान में यात्रा का अवसर देने की बात कही गई। इसके साथ ही सीएम से अनुरोध किया कि वह उन किसानों से संवाद करें। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस सकारात्मक प्रस्ताव को स्वीकार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।