{"_id":"69b7de1ec8aa81b30b02226c","slug":"video-people-standing-in-line-for-lpg-cylinder-in-noida-since-four-am-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में ‘गैस की जंग’: सुबह चार बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिल रहा कई लोगों को सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में ‘गैस की जंग’: सुबह चार बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिल रहा कई लोगों को सिलिंडर
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:10 PM IST
Link Copied
नोएडा में 'बस नंबर आ जाए, तो आज घर में चूल्हा जल जाएगा…' इसी उम्मीद में सोमवार सुबह चार बजे से नोएडा की गैस एजेंसियों के बाहर हजारों लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। कई लोग अंधेरा रहते ही खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। शहर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपना काम-काज छोड़कर एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं।
सोमवार को शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। सेक्टर-23 की कृष्णा गैस एजेंसी पर सुबह से ही सैकड़ों लोग जमा हो गए। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन एजेंसी पर पहुंचने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और एजेंसी के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह चार बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मियों को भीड़ संभालनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।