{"_id":"69cfc6811765a4015e03c6f6","slug":"video-rapid-ai-technology-started-in-yatharth-super-specialty-hospital-in-greater-noida-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू हुई रैपिड एआई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू हुई रैपिड एआई तकनीक
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:24 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर ओमेगा-1 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने उन्नत चिकित्सा तकनीक ‘रैपिड एआई’ की शुरुआत की गई हैं। इस तकनीक के आने से ब्रेन स्ट्रोक और न्यूरोवस्कुलर बीमारियों की पहचान अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक हो सकेगी, जिससे मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ जाएगी।
अस्पताल के सीओओ और फैसिलिटी निदेशक डॉ. सुनील बलियान ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें दिमाग तक रक्त का प्रवाह रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। ऐसी स्थिति में हर मिनट बेहद कीमती होता है, क्योंकि कुछ ही समय में दिमाग को स्थायी नुकसान हो सकता है। ऐसे में समय पर पहचान और इलाज ही मरीज की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने रैपिड एआई तकनीक को अपनाया है। यह एक अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली है, जो सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचों का स्वतः विश्लेषण कर कुछ ही मिनटों में सटीक रिपोर्ट तैयार कर देती है। यह तकनीक बड़ी रक्त वाहिकाओं में रुकावट, खून के प्रवाह और दिमाग को हुए नुकसान का तुरंत पता लगा लेती है। साथ यह डॉक्टरों को रियल-टाइम अलर्ट और स्पष्ट डेटा उपलब्ध कराती है, जिससे वे तुरंत सही निर्णय लेकर इलाज शुरू कर सकते हैं। जहां पारंपरिक जांच में समय लग जाता था, वहीं यह तकनीक तीन मिनट से भी कम समय में रंग-कोडेड रिपोर्ट प्रदान करती है। वहीं, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सुमित गोयल का कहना है कि स्ट्रोक के इलाज में हर मिनट अहम होता है और यह तकनीक समय पर सही उपचार शुरू करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।