{"_id":"68736ea8397fb1adec0f0542","slug":"video-uproar-over-incomplete-facilities-in-patel-neotown-society-of-greater-noida-west-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी में अधूरी सुविधाओं को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी में अधूरी सुविधाओं को लेकर हंगामा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:00 PM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी के 400 से अधिक निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सोसाइटी के मुख्य गेट से शुरू होकर फ्लैग मार्च के रूप में प्रोजेक्ट ऑफिस तक गया। जहां निवासियों ने घेराव किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से 2.60 रुपये प्रति वर्ग फुट की लग्जरी मेंटेनेंस फीस वसूलने के बावजूद कोई बुनियादी सुविधा नहीं दी जा रही है। तीन वर्षों से बेसमेंट-3 में कूड़ा फेंका जा रहा था, जिसे चार महीने की मशक्कत के बाद आंशिक रूप से साफ किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। पावर बैकअप समय पर शुरू नहीं होता है। डी क्लस्टर की सड़क जलभराव से खराब हो गई है। जगह-जगह रुके पानी से डेंगू मच्छरों का खतरा बढ़ गया है। पोडियम पर वाहन चलते हैं,जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। डॉ. रविकांत शर्मा ने कहा, 'हम पिछले एक साल से लगातार मांग कर रहे हैं कि डिवेलपर सुधार करे, लेकिन वे ना मिलने को तैयार हैं, ना ईमेल का जवाब देते हैं।' वहीं, प्रवेश वर्मा ने कहा, 'यह सोसाइटी नहीं, बल्कि झुग्गी जैसी लगती है। गौरव पांडेय ने कहा, यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्थायी समाधान नहीं मिलते।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।