{"_id":"69f3832a4a9977f1c60e38f2","slug":"video-deputy-mayor-dr-monica-pant-conducted-a-surprise-inspection-in-anand-vihar-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने आनंद विहार में किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने आनंद विहार में किया औचक निरीक्षण
दिल्ली नगर निगम की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने बृहस्पतिवार को आईएसबीटी आनंद विहार और कड़कड़डूमा स्थित सैनी एंक्लेव मार्केट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जनसुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। डॉ. मोनिका पंत ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए ताकि यात्रियों की आवाजाही और यातायात सुचारू बना रहे। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति पर भी असंतोष व्यक्त किया और स्वच्छता मानकों में तत्काल सुधार के आदेश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।