{"_id":"6908947c135739ee33024e4b","slug":"video-govt-should-ensure-timely-supply-of-dap-urea-fertilizer-said-prakash-bharti-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएपी-यूरिया खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे सरकार : प्रकाश भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी-यूरिया खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे सरकार : प्रकाश भारती
इनेलो जिला अंबाला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके उपरांत राज्यपाल के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से इनेलो प्रधान महासचिव प्रकाश भारती व महासचिव शीशपाल जंधेड़ी ने शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की। भारती ने कहा कि सरकार डीएपी-यूरिया खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इनेलो नेताओं ने बताया कि इस वर्ष जुलाई-सितंबर महीनों में औसत से अत्यधिक बारिश और जलभराव की निकासी एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को समय पर सरकार की ओर से सुचारू रूप से क्रियांवित न करने व समय पर ध्यान न देने की वजह से पूरे हरियाणा में खरीफ की फसलों का खराबा हुआ। जिनमें 12 जिलों में अत्यधिक नुकसान हुआ है। करीब साढ़े 4 लाख किसानों का 19 लाख एकड़ फसल में नुकसान हुआ है। सरकारी मशीनरी बाढ़ नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम रही। जिस कारण प्रदेश के करीब 6 हजार गांव प्रभावित हुए।
इनेलो नेताओं ने कहा कि धान में नमी के नाम पर 300 से 400 रुपए प्रति क्विंटल कटौती की जा रही है। बाजरे में भावांतर योजना के तहत समर्थन मूल्य एवं बाजारी भाव में 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर आ रहा है, जबकि भावांतर योजना के तहत केवल 600 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, ओंकार सिंह, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मोहड़ी, अंकुर चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।