{"_id":"67d7f863385edd1ae006f34f","slug":"video-bhavana-yatayata-palsa-na-lgae-makhaya-rasata-para-rabl-satarapa-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी यातायात पुलिस ने लगाए मुख्य रास्तों पर रंबल स्ट्रीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी यातायात पुलिस ने लगाए मुख्य रास्तों पर रंबल स्ट्रीप
जिला यातायात पुलिस ने सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क हादसों में घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक सुरेश कुमार की अगुवाई में टीम ने मुख्य रास्तों पर भी रंबल स्ट्रीप लगाए। इस दौरान लोगों को भी केंद्र सरकार की डेढ़ लाख तक सड़क हादसों में घायल होने पर कैशलैस सुविधा के बारे में जागरूक किया।
जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले भर में सड़क हादसों में 34 घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उन्हें केंद्र सरकार की डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैश इलाज की सुविधा का लाभ दिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य मार्गों एवं दुर्घटना संभावित मोड़ों पर रंबल स्ट्रीप लगाने का काम भी किया जा रहा है। जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। इस दौरान टीम ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों की मदद से रंबल स्ट्रीप लगवाई। टीम ने डीसी कॉलोनी मोड, बासिया भवन के सामने, सेक्टर 13 मोड व राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में रंबल स्ट्रीप लगाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।