Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani PWD Mechanical Workers' Union staged a protest at the Superintending Engineer's office.
{"_id":"6a708e348eece545940fa5f9","slug":"video-bhiwani-pwd-mechanical-workers-union-staged-a-protest-at-the-superintending-engineers-office-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन ने अधीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन ने अधीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
भिवानी। स्थानीय बड़ चौक स्थित सिंचाई भवन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उनकी जायज मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन प्रधान ने कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा नहर पर विभागीय कार्य के दौरान ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई। पदोन्नति बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के ग्रुप डी कर्मचारियों की पदोन्नति ग्रुप डी में तथा ग्रुप सी कर्मचारियों की पदोन्नति ग्रुप सी में ही समयबद्ध तरीके से की जाए।लंबित बकाए का भुगतान वर्ष 2020 से 2023 तक की लंबित एलटीसी तथा स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल बिलों का तुरंत भुगतान किया जाए।यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि विभागीय अधिकारी समय रहते शीर्ष मंडल की बैठक बुलाकर इन पदोन्नति के मामलों का स्थायी समाधान निकालें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।