Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
'This is the first major event and first medal of my life': Grand welcome for Commonwealth Games bronze medalist Yashveer in Bhiwani.
{"_id":"6a709024214febeed50cb735","slug":"video-this-is-the-first-major-event-and-first-medal-of-my-life-grand-welcome-for-commonwealth-games-bronze-medalist-yashveer-in-bhiwani-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"'यह मेरे जीवन का पहला बड़ा इवेंट और पहला पदक' : राष्ट्रमंडल खेल कांस्य विजेता यशवीर का भिवानी में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यह मेरे जीवन का पहला बड़ा इवेंट और पहला पदक' : राष्ट्रमंडल खेल कांस्य विजेता यशवीर का भिवानी में भव्य स्वागत
भिवानी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक विजेता गांव दिनोद निवासी यशवीर का सोमवार को देश पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान यशवीर का दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गांव पहुंचने तक रोहतक, खरक, भिवानी शहर में स्वागत किया गया। यशवीर ने कहा कि मेरे आदर्श मेरा पिता है, जिनकी बदौलत पदक मिला। ये मेरे जीवन का पहला बड़ा इवेंट व पदक है। यह पदक मैं परिवार व गांव के साथ देश को समर्पित करता हूं। गांव में छोटू नाम से जाने वाले यशवीर ने बताया कि 7-8 साल पहले खेलना शुरू किया था और 2017 में पहला नेशनल मेडल मिला था। यशवीर ने कहा कि मेरी डाइट में ज्यादा नॉनवेज होता है और घर का बना हुआ खाना ही ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कि मेरे मार्गदर्शक मेरे पिता हैं, जो खुद बतौर जैवलिन खिलाड़ी रेलवे में कार्यरत हैं। यशवीर ने कहा कि सरकार हर खिलाड़ी को अच्छी डाइट, सुविधा व सामान दे तो अच्छे रिजल्ट आएंगे। वहीं यशवीर के पिता व कोच रायसिंह ने कहा कि मुझे अपनी व बेटे की मेहनत पर पूरा भरोसा था, कि मेडल पक्का मिलेगा। यशवीर ने जैवलिन थ्रो में 84.41 मीटर भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता है। मैंने बेटे को पहले बास्केटबॉल खिलाया, फिर जैवलिन में लाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में साथ था। इस दौरान किसी प्रकार की चिंता नहीं थी। मुझे बेटे की मेहनत पर पूरा भरोसा था। आगे आने वाले हर बड़े गेम की तैयारी मिल कर करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।