{"_id":"6980781f6e5d7a1d1603287b","slug":"video-construction-work-of-33-kv-substation-in-loharu-is-in-full-swing-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेज, एसडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेज, एसडीओ ने किया निरीक्षण
लोहारू बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इस परियोजना का शुभारंभ 10 सितंबर 2025 को किया गया था। यह सबस्टेशन आरडीएसएस योजना के तहत बनाया जा रहा है, जिस पर कुल 9 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस 33 केवी सबस्टेशन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य 132 केवी सबस्टेशन पर पड़ रहे अतिरिक्त लोड को कम करना है। परियोजना के अंतर्गत पांच नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ-साथ लाइन डिस्ट्रीब्यूशन एवं सिविल वर्क का कार्य भी प्रगति पर है।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शहर को दो भागों में विभाजित कर निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त यहां से एक नया आरडीएस फीडर भी निकाला जाएगा। गौशाला एग्रीकल्चर पंप फीडर को भी यहीं से नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जिससे कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। परियोजना के पूरा होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। वर्तमान में 132 केवी सबस्टेशन से संचालित गौशाला फीडर पर लगभग 300 एम्पियर का लोड है, जिसे अब दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इसी प्रकार कुशलपुरा आरडीएस फीडर को भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा। परियोजना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स कॉलोनी एवं सुखदेव का बास क्षेत्र के लिए नए फीडरों के निर्माण का कार्य भी शामिल है, जिससे इन इलाकों में बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी।
आरडीएसएस योजना के तहत पुराने केबलों को बदला जा रहा है, जिनमें एलटी एबी केबल एवं फोर-कोर केबल शामिल हैं, जो पहले पिलर बॉक्स के समय डाली गई थीं। इन केबलों के बदलने से विशेषकर गर्मी के मौसम में होने वाली बिजली संबंधी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।