{"_id":"69808982638614720b0388eb","slug":"video-villagers-protest-in-bhiwani-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अंडर पास में जमा पानी के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अंडर पास में जमा पानी के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हांसी- भिवानी रेलवे लाइन के अंडर पास में जमा पानी के समाधान की मांग को लेकर चार गांवों के ग्रामीणों में रोष हैं। किसानों ने विरोधास्वरूप तहसीलदार के कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया और तहसीलदार के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मामले लेकर रेल विभाग के आलावा अधिकारियों, सांसद, उपायुक्त को मांगपत्र सौंपे गए है। गांव जाटू लोहारी, सूई, बलियाली व सुमड़ा खेड़ा के लोग सुबह तहसील कार्यालय पहुंचे और अंडर पास में जमा पानी के समाधान की मांग को लेकर पूर्व पंच राजेंद्र की अध्यक्षता में धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि हांसी-भिवानी रेलवे फाटक संख्या सी 60 व सी 62 की जगह अंडर पास बने हुए है। इन अंडरपासों में भूमिगत चार से पांच फुट तक पानी जमा है। इस पानी को निकाल दिया जाता है तो फिर से जमीन से अपने आप पानी फूट कर जमा हो जाता है। जिस वजह से सी 60 अंडर से पास से करीब तीन सौ किसानों के खेतों में आना जाना बंद हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।