{"_id":"69bbc31c672f67e67e072ff3","slug":"video-farmers-hopes-dashed-in-bhiwani-crops-laid-waste-across-35000-acres-of-farmland-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, 35 हजार एकड़ खेत में बिछी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, 35 हजार एकड़ खेत में बिछी फसल
मंडी पहुंचने से पहले ही एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। बुधवार शाम को अचानक बिगड़े मौसम की वजह से जिले भर में करीब 35 हजार एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल खेत में ही बिछ गई। जिससे किसानों को फसल उत्पादन का नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि खेत में पकाव की ओर बढ़ रही गेहूं की फसल बिछने से इसकी कटाई का खर्च भी बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि बढ़वार के अंतिम दौर में पहुंचा गेहूं का पौधा खेत में बिछ जाने के बाद दाना कमजोर बनेगा। जिसका सीधा असर सरकारी खरीद पर भी पड़ेगा। मौसम की मार झेल चुकी फसल सरकार के खरीद मानकों को भी पूरा नहीं कर पाएगी और किसानों को इसे प्राइवेट बोली पर बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। फिलहाल कृषि विभाग भी नुकसान का आंकलन करने में जुटा है।
तोशाम क्षेत्र के किसान शमशेर सिंह, कर्मबीर, दयानंद ने बताया कि गेहूं की पकाव की ओर बढ़ रही फसल तेज हवा की वजह से बिछ गई है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस फसल का दाना पूरी तरह नहीं पका था, इससे पहले ही पौधा नष्ट हो गया है। जिले भर में करीब पौने तीन लाख एकड़ में किसानों ने गेहूं की बिजाई की हुई है।
जबकि तेज हवा की वजह से सरसों की कटाई के बाद डाली गई फसल और फाने भी बिखर गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 21 मार्च तक मध्यम से तेज बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में फसलों पर मौसम का कहर अभी और बरपेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।