Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Health department becomes alert on Holi in Bhiwani, specialist doctors will be ready in special ward
{"_id":"67d01aeee95e07fb550803cc","slug":"video-health-department-becomes-alert-on-holi-in-bhiwani-specialist-doctors-will-be-ready-in-special-ward-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में होली पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, स्पेशल वार्ड में तैयार रहेंगे स्पेशलिस्टस चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में होली पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, स्पेशल वार्ड में तैयार रहेंगे स्पेशलिस्टस चिकित्सक
होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बना कर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। वहीं इमरजेंसी में भी 24 घंटे चिकित्सक मरीजों की सेवा में मौजूद रहेंगे। बता दें कि होली पर्व पर लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर मस्ती व हुड़दंग बाजी करते हैं। ऐसे में हुड़दंग करते हुए लोग घायल हो जाते हैं।
इस कारण स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में होली पर्व को देखते हुए स्पेशल वार्ड बना कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त किया गया है।
वहीं, इमरजेंसी में भी चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आम जन से भी सिंथेटिक रंगों से बच कर हर्बल रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक रंग लोगों व विशेष रूप से बच्चों के त्वचा व आंखों में नुकसान पहुंचा सकता है। सिंथेटिक रंग के प्रयोग से त्वचा संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को भी ऐसे रंग व सामग्री से दूर रखें। होली पर्व को भाईचारे के साथ सद्भावना के साथ बनाएं। होली पर्व पर पानी को व्यर्थ ना करें। मौसम में बदलाव चल रहा है। ऐसे में ठंडे पानी में बच्चों को ना भीगने दें।
हर्बल रंगों का करें प्रयोग
जिला सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि होली के पर्व पर हर्बल रंगों का प्रयोग करें। सिंथेटिक (कृत्रिम) रंगों का प्रयोग करने से बचें। सिंथेटिक रंग त्वचा संबंधी बीमारियों को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नहीं पता होता की क्या सही है, क्या गलत है। इसलिए अभिभावकों के लिए भी ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चों को सिंथेटिक व हर्बल रंगों के बारे में बताए। ऐसा कोई रंग या सामग्री बच्चों को खरीद कर ना दें, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक हो।
होली पर्व को आपसी भाईचारे व सद्भावना से बनाएं। किसी प्रकार का हुड़दंग बाजी का शिकार ना बनें। खुशी का पर्व है। इसे शांति प्रिय तरीके से बनाएं। हुडदंग बाजी का शिकार होने वाले लोगों के लिए नागरिक अस्पताल में भी स्पेशल वार्ड बना कर चिकित्सक नियुक्त कर दिए हैं। इसके अलावा सिंथेटिक रंगों की बजाय हर्बल रंगों का प्रयोग करें। पानी को व्यर्थ ना करें। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य ,जिला सिविल सर्जन, भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।