Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, Food and Supplies Minister Rajesh Nagar ordered the suspension of the Superintendent of Post Offices for negligence during the investigation.
{"_id":"6a5dfceba02b7364d902d1b2","slug":"video-in-bhiwani-food-and-supplies-minister-rajesh-nagar-ordered-the-suspension-of-the-superintendent-of-post-offices-for-negligence-during-the-investigation-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर डाक अधीक्षक को जांच में लापरवाही बरतने पर दिए निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर डाक अधीक्षक को जांच में लापरवाही बरतने पर दिए निलंबन के आदेश
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली ने ली झपकी
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। यदि किसी कारण से प्रदेश के किसी क्षेत्र में कोई कट लगता है तो उसके पीछे बरसात या पेड़ों के गिरने के चलते बिजली बाधित होना हो सकता है। यह बात उन्होंने भिवानी में जिला कष्ट निवारक समिति की मासिक बैठक के दौरान 13 परिवाद सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 13 परिवादों में से 11 का मौके पर निपटान किया तथा 2 परिवादों को लंबित रखा। वहीं उन्होंने डाक विभाग से संबंधित एक मामले में जांच में लापरवाही बरतने वाले एक डाक अधीक्षक को निलंबित भी किया। दिल्ली में जंतर-मंतर से लेकर लोकसभा तक कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि लोकसभा में सांसद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है तथा इस मामले में जो भी सही कदम होगा, वह उठाया जाएगा। भिवनी के पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुछ समय के लिए लाइट चली गई थी, जिसके बाद मोबाइल लाइट के कारण बैठक जारी रखनी पड़ी। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि तकनीकी कमी के कारण ऐसा हो जाता है। इस मौके पर विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटान के आदेश दिए तथा कहा कि जनता की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुलझाने का कार्य करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।