{"_id":"69904a396dd0916cf70a25c2","slug":"video-sang-mahotsav-organised-in-mundhal-bhiwani-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के मुंढाल में हुआ सांग महोत्सव का आयोजन, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के मुंढाल में हुआ सांग महोत्सव का आयोजन, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
गांव मुंढाल स्थित श्री कृष्णा गोशाला परिसर में हरियाणवी लोक साहित्य और सांग परंपरा को समर्पित सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 8 फरवरी से शुरू हुए सांस्कृतिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में लोक संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। सांग का आयोजन 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत बांडाहेड़ी की ओर से करवाया जा रहा है। जिसमें प्रख्यात सांगी कलाकार सुभाष चंद्र एवं उनकी टीम द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही है। महोत्सव के दौरान महान कवि जाट मेहर सिंह, सांग सम्राट दादा लख्मीचंद तथा पं. मांगेराम द्वारा रचित प्रसिद्ध सांगों का प्रभावशाली मंचन भी किया गया। गौशाला प्रधान महाबीर जांगड़ा ने बताया कि सांग महोत्सव 19 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। वर्तमान में गांव मुंढाल कलां की ओर से सांगी कुलदीप उमरा की मंडली द्वारा सांगों का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 से 19 फरवरी तक सांगी दीपक जुलाना एवं उनकी टीम द्वारा सांगों का मंचन ग्राम पंचायत सुखपुरा की ओर से आयोजित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को हरियाणवी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट का विशेष सहयोग रहा। समिति प्रधान खेमचंद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को हरियाणवी लोक साहित्य और सांग परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।