{"_id":"6a79a8ca47c06cdc660e3519","slug":"video-sdm-manoj-dalal-inaugurated-the-event-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रियों की सेवा में लोहारू में दो दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रियों की सेवा में लोहारू में दो दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
भिवानी। शिवरात्रि पर्व पर पैदल कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोहारू के भिवानी रोड पर जितेंद्र भारद्वाज की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए चाय, फल, मिठाई, जलपान तथा भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निःशुल्क प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को आराम करने के लिए भी व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी दूरी की पैदल यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में यशु मेडिकल के संचालक रिंकू जांगिड़ की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। यात्रियों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां दी गईं तथा चोट लगने अथवा पैरों में छाले आदि होने पर पट्टी करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।