{"_id":"6a79aa952f3ce5abf3088e7e","slug":"video-striking-sanitation-workers-burned-an-effigy-of-minister-vipul-goel-at-ghantaghar-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने घंटाघर पर फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने घंटाघर पर फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला
-सोमवार को हड़ताल में कचरा उठान कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन
भिवानी। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई और दमकल कर्मचारियों ने सोमवार को शहर के घंटाघर पर मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन कर रोष जताया। पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था। समझौते में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया। सरकार ने डेढ़ महीने का समय मांगा था, लेकिन आज तीन महीने के करीब का समय बीच चुका है। इसलिए नगर परिषद सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के पांचवें दिन कचरा उठान कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। शहर में जगह-जगक कूड़े के ढेर लगे, जिनका उठान नहीं हो पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।