Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Two heaps of wheat reached the district headquarters market on the first day in Bhiwani, officials were absent
{"_id":"67ebbc4ad8dcdae07802e5e1","slug":"video-two-heaps-of-wheat-reached-the-district-headquarters-market-on-the-first-day-in-bhiwani-officials-were-absent-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में पहले दिन जिला मुख्यालय की मंडी में पहुंची गेहूं की दो ढेरी, अधिकारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में पहले दिन जिला मुख्यालय की मंडी में पहुंची गेहूं की दो ढेरी, अधिकारी नदारद
जिला मुख्यालय की मंडी में मंगलवार को सरकारी खरीद के पहले दिन गेहूं की सिर्फ दो ढेरियां ही पहुंची। जबकि खरीद एजेंसी के अधिकारी नदारद रहे। पहले दिन नॉरम के अनुसार आवक नहीं होने की वजह से बोली नहीं हो पाई वहीं किसान भी अभी गेहूं की कटाई में जुटे हैं। मंडियों में गेहूं की आवक में अभी एक सप्ताह से दस दिन का समय लग सकता है।
भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सहित 11 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद निर्धारित की है। तीन सरकारी एजेंसियां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, हैफेड के माध्यम से गेहूं की सरकारी खरीद करेंगी। प्रत्येक एजेंसी को अलग-अलग मंडियां भी अलॉट की जा चुकी हैं। गेहूं की खरीद होने से पहले ही बारदाना भी आ चुका है।
लेकिन अभी तक ढुलाई का टेंडर नहीं हुआ है। जिसकी वजह से मंडियों में उठान को लेकर इस बार बड़ी समस्या बनेगी। पिछले साल सभी सरकारी एजेंसियों ने एक लाख 32 हजार 314 मीट्रिक टन गेहूं खरीद किया था। यानी करीब 26 लाख कट्टों की खरीद कराई गई थी। इस बार भी करीब 26 लाख कट्टे गेहूं खरीद होने की उम्मीद है।
इस बार गेहूं एफसीआई के गोदामों के साथ-साथ प्राइवेट गोदामों और खुले में भी लगाया जाएगा। जिला मुख्यालय की चारामंडी में करीब आठ लाख गेहूं के कट्टों के खुले में भंडारण की तैयारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की है। किसानों को पिछले साल गेहूं के प्रति क्विंटल सरकारी खरीद पर 2275 रुपये का एमएसपी दिया गया था, लेकिन इस बार किसानों को गेहूं की प्रति क्विंटल खरीद पर 2425 रुपये एमएसपी मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।