{"_id":"69d50718c7b6b0c09801af43","slug":"iit-baba-abhay-singh-marries-engineer-preetika-house-warming-ceremony-held-in-jhajjar-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर प्रीतिका से की शादी, झज्जर में हुआ गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर प्रीतिका से की शादी, झज्जर में हुआ गृह प्रवेश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 07 Apr 2026 07:03 PM IST
Link Copied
प्रयागराज महाकुंभ में खूब सुर्खियों बटोरने वाले आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है। शादी करके पहली बार झज्जर स्थित घर पहुंचे बेटे-बहू की मां ने आरती उतारी। भाभियों ने देवर-देवरानी संग संटा-संटी की रस्में भी निभाई। बाबा अभी हिमाचल प्रदेश में सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे हैं। सांसारिक मोह माया छोड़ आध्यात्म की राह पकड़ने वाले आईआईटियन बाबा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास खनियारा स्थित अबंजर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन (बीती 15 फरवरी को) प्रेम विवाह किया था। 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। 2023 में घर छोड़ने वाले अभय सिंह पहली बार सोमवार को झज्जर तहसील में अपने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी प्रीतिका भी थीं। वे अपने पिता व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह के चैंबर में भी कुछ देर रुके। किसी जमाने में वे यहां बैठकर मामलों की ड्रॉफ्टिंग देखा करते थे। यहां से वे पैतृक घर पहुंचे। मां शीला देवी ने तिलक लगाकर आरती उतारी। बहू का गृह प्रवेश भी कराया। कुछ देर बाद दोनों पैतृक गांव सासरौली चले गए। वहां पारंपरिक पूजा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।