{"_id":"69afc9ebc13101f9f409e5b8","slug":"two-idfc-bank-employees-arrested-in-haryana-s-rs-590-crore-scam-acb-takes-major-action-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 590 करोड़ घोटाले में IDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 590 करोड़ घोटाले में IDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 10 Mar 2026 01:06 PM IST
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से हरियाणा सरकार के 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार देर शाम सेक्टर 32 ब्रांच की डीलिंग हेड प्रियंका और पूर्व डीलिंग हेड अनुज काैशल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बैंक में भुगतान से पहले हस्ताक्षरों के सत्यापन और अनुमोदन की जिम्मेदारी इन्हीं पर थी। जांच के दौरान इसी प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी चंडीगढ़ स्थित बैंक शाखा में तैनात है, जबकि दूसरा कर्मचारी अब बैंक की सेवा में नहीं है। इस मामले में आईएएस अधिकारी डीके बेहरा के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर सरकारी राशि का गबन किया गया था। जांच में दोनों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।