{"_id":"69ad5a4e67fcdf99ba003cf0","slug":"video-anshika-sangwan-passed-the-upsc-exam-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंशिका सांगवान पहुंची पैतृक गांव, ग्रामीणों ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंशिका सांगवान पहुंची पैतृक गांव, ग्रामीणों ने दी बधाई
चरखी दादरी जिले के गांव चंदेनी की बेटी अंशिका सांगवान ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 330वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंशिका सांगवान की उपलब्धि पर चंदेनी के ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और अंशिका सांगवान को बधाई दी। इस अवसर पर अंशिका सांगवान ने बताया कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करना पड़ती है। उन्होंने बताया कि उनकी उपलब्धि में परिवार व ग्रामीण का बहुत सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और युवाओं को अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। अंशिका सांगवान के पिता प्रदीप सांगवान ने बताया कि बेटी अंशिका सांगवान ने यूपीएससी परीक्षा पास करके क्षेत्र व प्रदेश के नाम को ऊंचा किया है जो बहुत ही गर्व की बात है। पंच राजेश सांगवान ने बताया कि चंदेनी गांव के बच्चों ने पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो अंशिका सांगवान से प्रेरणा लेते हुए पढ़ाई में सराहनीय प्रदर्शन करें और नशे से दूर रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।