सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   VIDEO : Civil hospital building in Charkhi Dadri is sick, officials are not providing treatment

VIDEO : चरखी दादरी में नागरिक अस्पताल का भवन बीमार, अधिकारी नहीं कर रहे उपचार...

bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:27 PM IST
VIDEO : Civil hospital building in Charkhi Dadri is sick, officials are not providing treatment
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल भवन बीमार (क्षतिग्रस्त) है और स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग आपसी तालमेल के जरिये उपचार (मरम्मत) नहीं कर रहा है। खास बात यह है कि भवन के पिलरों में आईं दरारें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। आलम यह है कि मलबा टूटकर गिरना शुरू हो गया है और ऐसे में हादसा होने का अंदेशा है। दादरी शहर के लोहारू रोड पर 9.83 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड के सिविल अस्पताल का भवन कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। इसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त भवन की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों का गैर जिम्मेदार रवैया कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन को भी मामले पर संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त भवन की दशा सुधारने की तरफ ध्यान देना चाहिए। बता दें कि नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुआ था। भाजपा राज में निर्माण कार्य पूरा हुआ था और 2016 में अस्पताल का नया भवन जिला स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया गया था। इसके निर्माण पर करीब 9.83 करोड़ रुपये लागत आई थी। वर्ष 2017 में दादरी जिला बना और फिर यहां सीएमओ की तैनाती की गई। सीएमओ की तैनाती होने के बाद ही नया भवन ठीक से वर्किंग में आ पाया था। सात साल से यहां मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। दरारें शुरू होने के डेढ़ साल बाद भी नहीं ली सुध सूत्रों की मानें तो फरवरी 2023 में अस्पताल के नए भवन में दरारें आनी शुरू हुई थीं। इसके बाद दरारों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन पीडब्ल्यूडी की ओर से इस मर्ज का उपचार नहीं किया गया। इस संबंध में जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए गए कदम का पता लगाया तो सामने आया कि फरवरी 2023 में पीडब्ल्यूडी को इस संबंध में पत्र लिख दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 रिमाइंडर भी भेजे गए हैं। अब तक पीडब्ल्यूडी की टीम मौका देखने तक नहीं पहुंची है। अस्पताल के नए भवन में हैं ये स्वास्थ्य सेवाएं नए भवन में इमरजेंसी कक्ष चल रहा है। इसके अलावा यहां आयुष्मान काउंटर, एक्स-रे कक्ष, जांच लैब की सुविधा है। इसके अलावा इसी भवन में सीएमओ और डिप्टी सीएमओ समेत एनएचएम स्टाफ और विभिन्न नोडल अधिकारी बैठते हैं। महिला और सामान्य वार्ड भी इसी भवन हैं। इसके अलावा आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर भी यहीं हैं। 1200 पार रहती है दैनिक ओपीडी इन दिनों सिविल अस्पताल की ओपीडी 20 प्रतिशत बढ़ी हुई है। प्रतिदिन 1200 से ज्यादा मरीज यहां पहुंच रहे हैं। इनमें 150 से अधिक मरीज प्रतिदिन एक्स-रे भी करवाते हैं। वहीं, प्रतिदिन इमरजेंसी कक्ष में पांच से सात केस आते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या के लिहाज से विभाग को क्षतिग्रस्त हो रहे भवन की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। अस्पताल के भवन को मरम्मत कार्य की दरकार है। मरम्मत कार्य का एस्टीमेट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख चुके हैं। एस्टीमेट मिलते ही स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मरम्मत कार्य जल्द करवाया जाएगा। -डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पंचायत राज सम्मेलन में नाराज हुआ भाजपा विधायक, पंचायत राज अधिकारियों पर जमकर बरसे

19 Nov 2024

VIDEO : जालौन में युवक की सिर कूचकर हत्या, खेल के मैदान में मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

19 Nov 2024

VIDEO : दिल्ली में बस ड्राइवरों की हड़ताल, NH-24 को कर्मचारियों ने किया जाम, घंटों यात्री हुए परेशान

19 Nov 2024

VIDEO : बदायूं में दोपहर 12 बजे तक छाया रहा घना कोहरा, सर्दी बढ़ी

19 Nov 2024

Tikamgarh News: खाद को लेकर किसानों ने लगाया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे एसडीएम ने की समझाइश

19 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : मोहाली में 1924 पंचों ने ली शपथ

19 Nov 2024

VIDEO : पांच दिन से घायल मोर की सेवा कर रहा सोनीपत का परिवार

19 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण को रवाना किए दिव्यांग बच्चे

19 Nov 2024

VIDEO : सोनीपत में साढू ने मकान के बाहर आकर चलाई गोलियां, किया जानलेवा हमला

19 Nov 2024

VIDEO : फतेहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर सफेद पट्टियां बनवानी शुरू की

19 Nov 2024

VIDEO : चंडीगढ़ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

19 Nov 2024

VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सीएम सुक्खू ने अर्पित की पुष्पांजलि

19 Nov 2024

VIDEO : भिवानी में हवा में कम हुई स्मॉग, ठिठुरन ने बढ़ाई मुश्किल

19 Nov 2024

VIDEO : धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 73 पायलटों ने पार किए चार राउंड

19 Nov 2024

VIDEO : शामली में छात्रों ने काॅलेज प्रबंधन पर तानाशाही का लगाया आरोप, की नारेबाजी

19 Nov 2024

VIDEO : मेरठ में सुबह से ही छाया स्माॅग, घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर

19 Nov 2024

Maharashtra Elections 2024: नाना पटोले की सीट पर फंसी बीजेपी! बागी निर्दलीय उम्मीदवार ने बिगाड़ा खेल

19 Nov 2024

VIDEO : श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह आज, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल पहुंचे

19 Nov 2024

VIDEO : गाजियाबाद में भी स्मॉग का असर, घरों से बाहर नहीं निकल रहे बच्चे, सुनसान पड़े Park में झूले

19 Nov 2024

VIDEO : पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने खुद के गले पर मारा ब्लेड

19 Nov 2024

VIDEO : किल्लत से किसान परेशान, लाइन में घंटों खड़े रहने पर मिली सिर्फ एक बोरी डीएपी

19 Nov 2024

VIDEO : श्रावस्ती में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत... तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल

19 Nov 2024

Sidhi News: पर्यटकों के साथ फ्रेंडली हो रहे टाइगर रिजर्व के बाघ, अपनी मां के साथ सड़कों में घूम रहे चार बच्चे

19 Nov 2024

VIDEO : हिसार में पुलिस के सामने तेजधार हथियार के बल पर निगम कर्मचारियों के कब्जे से छुड़वाए पशु

19 Nov 2024

VIDEO : पुरानी रंजिश में रजा ने की विशाल की हत्या, मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार

19 Nov 2024

VIDEO : आगरा में देखें कोहरे की घनी चादर, रेंगते हुए चले वाहन

19 Nov 2024

VIDEO : हाथों में तमंचे...महिलाओं की चीखें और होता पथराव, एटा बवाल के वीडियो आए सामने

19 Nov 2024

VIDEO : बहराइच में सपा नेता ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

19 Nov 2024

VIDEO : झज्जर में कोहरे और स्मॉग से मिली राहत, तेज हवाओं ने कंपकंपाया

VIDEO : कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत, दो की मौत और पांच गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

19 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed