{"_id":"687101e1161e54cb9608e31b","slug":"video-dap-and-urea-fertilizer-did-not-reach-charkhi-dadri-even-on-the-third-day-farmers-returned-empty-handed-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में तीसरे दिन भी नहीं पहुंची डीएपी और यूरिया खाद, किसान बैरंग लौटै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में तीसरे दिन भी नहीं पहुंची डीएपी और यूरिया खाद, किसान बैरंग लौटै
जिला में शुक्रवार को भी यूरिया व डीएपी खाद नहीं पहुंची। किसान पैक्स समिति कार्यालयों व जमीदारा सोसाइटी के चक्कर काटते रहे। कृषि विभाग अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही खाद पहुंचने की उम्मीद है। जिला में 16 पैक्स समितियां व प्राइवेट बिक्री क्रेंद्रों के जरिए किसानों को खाद मुहैया करवाई जाती है। बारिश होने के बाद बाजरा,कपास व धान की फसलों में यूरिया की अधिक जरूरत है।
इस समय किसान धान की पछेती रोपाई भी कर रहे हैं। धान की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। बाजरा में भी यूरिया के छिड़काव की आवश्यकता है। वैसे इस समय सभी प्रकार की फसलों का विकास एवं वृद्धि ठीक प्रकार से हो रही है। बारिश से फसलों को खासा फायदा पहुंचा है। फसलों में नुकसान की आशंका नहीं है। इस माह यूरिया खाद की ज्यादा जरूरत है। बिजाई एवं रोपाई का अंतिम दौर चल रहा है। एक किसान को आधार कार्ड से यूरिया के पांच व डीएपी के तीन बैग दिए जाते हैं।
डीएपी खाद जल्द पहुंचने की उम्मीद है। जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। खाद की मांग भेज रखी है। खरीफ सीजन में 15 हजार एमटी खाद की मांग भेज रखी है। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।