Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A blood donation camp was organized in Fatehabad by the Amar Ujala Foundation, in collaboration with the 'Khushi Nayi Umeed' organization and the Red Cross.
{"_id":"6a2e5ea35a8579216e0a336c","slug":"video-a-blood-donation-camp-was-organized-in-fatehabad-by-the-amar-ujala-foundation-in-collaboration-with-the-khushi-nayi-umeed-organization-and-the-red-cross-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया और महिलाएं भी पीछे नहीं रही। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मदर टैरेसा कॉवेंट स्कूल के प्रबंधक सुधीर बैनीवाल और ग्रीन वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष आशु गोयल ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रेडक्रास के सहायक सचिव रवि हुडा, सुपरिडेंट सुरेंद्र चुघ और सुनील भाटिया ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर मनोबल बढ़ाया। खुशी नई उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस मौके पर नवीन बिंदल, नगेंद्र सरोहा, संदीप सुंडा, राजेश बाबू, राकेश आदमपुरिया, सूरज जोगपाल, प्रमोद घोटड़, गुलाब वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में मौजूद लोगों को संस्था की तरफ से रक्तदान को लेकर शपथ भी दिलवाई गई। संस्था की तरफ से महिला और पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।