Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Agriculture department took a big action in canal colony in Fatehabad, two warehouses sealed, license not found
{"_id":"6881ecda678040f5550a5b7d","slug":"video-agriculture-department-took-a-big-action-in-canal-colony-in-fatehabad-two-warehouses-sealed-license-not-found-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नहर कॉलोनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील, नहीं मिला लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नहर कॉलोनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील, नहीं मिला लाइसेंस
कृषि विभाग ने वीरवार को नहर कॉलोनी क्षेत्र में कीटनाशक दवाइयों के दो गोदामों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर दोनों गोदाम सील कर दिए। जांच के दौरान इन गोदामों से “फोर्ट” नामक प्रतिबंधित कीटनाशक दवा भी बरामद हुई, जो कि बैन की गई है। इसके अलावा गोदामों में किसी प्रकार का वैध लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं था।
यह कार्रवाई कृषि विभाग के एसडीओ सुभाष लुहान और क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. जंगी़र सिंह की अगुवाई में की गई। उनके साथ भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि विभाग को इन गोदामों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से कीटनाशक दवाएं बेची जा रही हैं।
गोदामों की जांच के दौरान न तो कोई बिक्री रजिस्टर मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर। विभागीय टीम ने बरामद कीटनाशकों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे।
भारतीय किसान एकता के लखविंदर सिंह ने कहा कि किसान पहले ही नकली दवाइयों और गलत दामों से परेशान हैं। कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। ऐसे में विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।