Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bhuri Devi, wife of the late Councilor Satnam, has filed her nomination for the Municipal Council Ward 17 by-election in Tohana, Fatehabad.
{"_id":"69eb56294d14b3b2bb0ec74d","slug":"video-bhuri-devi-wife-of-the-late-councilor-satnam-has-filed-her-nomination-for-the-municipal-council-ward-17-by-election-in-tohana-fatehabad-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद वार्ड 17 उप चुनाव के लिए स्वर्गीय पार्षद सतनाम की पत्नी भूरी देवी ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद वार्ड 17 उप चुनाव के लिए स्वर्गीय पार्षद सतनाम की पत्नी भूरी देवी ने भरा नामांकन
टोहाना नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 के उपचुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भूरी देवी ने दूसरे प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल सहित कई पार्षद मौजूद रहे, हालांकि वार्ड 16 के पार्षद अशोक गर्ग और वार्ड 10 के रामकुमार सैनी अनुपस्थित रहे। अब तक इस वार्ड के लिए चार लोगों ने आवेदन किया है।
नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि सभी पार्षदों के समर्थन से भूरी देवी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड 16 से पार्षद अशोक गर्ग की पत्नी सुनीता गर्ग ने भी नामांकन भरा है, जिसे वापस लेने के लिए बातचीत जारी है, ताकि स्वर्गीय सतनाम सिंह की पत्नी को सर्वसम्मति से पार्षद बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके। इसके अलावा दो अन्य राजकुमार और राकेश द्वारा भी नामांकन भरा गया है।
पार्षदों का कहना है कि वार्ड के दिवंगत साथी सतनाम सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया गया है और सभी पार्षद उनका समर्थन कर रहे हैं। अन्य प्रत्याशी से भी समर्थन देने की अपील की गई है।
प्रत्याशी भूरी देवी ने वार्ड वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनके पति के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनका लक्ष्य है। परिषद का कार्यकाल 20 जुलाई 2027 तक है, ऐसे में करीब सवा साल के शेष कार्यकाल को देखते हुए सर्वसम्मति से पार्षद का चुनाव कराने की कोशिश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।