{"_id":"68e38a8f9097b4f48a0f3a88","slug":"video-brother-injured-his-sister-by-hitting-her-on-the-head-with-a-stick-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भाई ने बहन के सिर पर डंडों से वार कर किया बुरी तरह से घायल, बहन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भाई ने बहन के सिर पर डंडों से वार कर किया बुरी तरह से घायल, बहन की हालत नाजुक
मॉडल टाउन में सोमवार दोपहर को एक भाई द्वारा बहन के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करके घायल करने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पंजाब के झंडा की रहने वाली राधिका की शादी सुचान कोटली सिरसा के रहने वाले राय सिंह से वर्ष 2016 में हुई थी। यह एक अंतर्जातीय विवाह बताया जा रहा है।
पड़ोसियों ने बताया कि राधिका का भाई हसन प्रीत उर्फ मोंटी पिछले चार-पांच दिन से अपनी बहन के घर आया हुआ था। राय सिंह आज जब घर पर नहीं था तो बहन-भाई में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और झगड़ा बढ़ गया।
इसके बाद गुस्साए हसन प्रीत ने अपनी बहन के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई को राउंड अप कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।