Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Elections for Durga Mahila Mahavidyalaya Committee have begun in Tohana, Fatehabad; 512 voters will decide new executive committee
{"_id":"6a3781dfaed0e958fd05d11c","slug":"video-elections-for-durga-mahila-mahavidyalaya-committee-have-begun-in-tohana-fatehabad-512-voters-will-decide-new-executive-committee-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में दुर्गा महिला महाविद्यालय समिति चुनाव शुरू, 512 मतदाता तय करेंगे नई कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में दुर्गा महिला महाविद्यालय समिति चुनाव शुरू, 512 मतदाता तय करेंगे नई कार्यकारिणी
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय समिति का चुनाव आज निर्णायक दौर में पहुंच गया है। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। मैदान में जगन्नाथ गोयल, सुनील कुमार बंसल और राजेश कुमार सरस्वती आमने-सामने हैं। तीनों प्रत्याशियों ने पिछले कई दिन से घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही कॉलेज परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। दोपहर तक 165 मतदाता वोट डाल चुके थे।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट केके सिंगला की देखरेख में मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक प्रधान पद का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल परिसर के अंदर-बाहर तैनात है।
मतदाता सूची में हुआ बदलाव
एडवोकेट सिंगला ने बताया कि शुरुआती सूची में 545 मतदाता थे। जांच में 19-20 सदस्यों के निधन और कुछ दोहरे नाम सामने आए। इन्हें हटाने के बाद अब 512 मतदाता फाइनल सूची में बचे हैं। नई कार्यकारिणी इन्हीं के वोट से चुनी जाएगी।
इन पदों पर सीधा मुकाबला
प्रधान के अलावा उपप्रधान पद पर सूरज प्रकाश मेहता और नवनीश शर्मा के बीच टक्कर है। सेक्रेटरी पद के लिए अनिल कुमार मिंटू और सतभूषण सिंगला आमने-सामने हैं। इन तीनों पदों पर बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है।
ये पद निर्विरोध तय
सहसचिव पद पर राधेश्याम बजाज, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार गर्ग का निर्विरोध चुना जाना तय है। कार्यकारिणी के छह सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इन पदों पर एक-एक ही नामांकन आया था।
चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाया है। फिलहाल सबकी नजरें प्रधान पद के रोचक त्रिकोणीय मुकाबले पर टिकी हैं। मतदाताओं में भी उत्साह दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।