Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, Kumari Selja listened to the grievances of party workers, stating: "The government does not even have grants to allocate to MLAs."
{"_id":"6a1010db432b27cef700a697","slug":"video-in-tohana-fatehabad-kumari-selja-listened-to-the-grievances-of-party-workers-stating-the-government-does-not-even-have-grants-to-allocate-to-mlas-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में कुमारी सैलजा ने सुनी कार्यकर्ताओं की पीड़ा, बोलीं- सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में कुमारी सैलजा ने सुनी कार्यकर्ताओं की पीड़ा, बोलीं- सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक नहीं
सिरसा लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा शुक्रवार को डांगरा रोड स्थित किसान विश्रामगृह पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलजिंदर सिंह व युवा जिला अध्यक्ष संजय ठरवा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में शैलजा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक का बजट नहीं है। इससे विकास कार्य ठप हैं और आमजन परेशान है। बिजली-पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। बैंकों से पैसा नहीं निकल रहा। किसानों को खाद-बीज के लिए समय पर रुपया नहीं मिल पा रहा, जिससे बुआई प्रभावित हो रही है।
भाजपा नेताओं के साइकिल चलाने पर तंज कसते हुए शैलजा बोलीं कि पेट्रोल-डीजल बचाने का मीडिया में दिखावा करने से काम नहीं चलेगा। अगर वाकई चिंता है तो इसे जीवन में पूरी तरह अपनाएं, तभी फायदा होगा। सरकार एक तरफ लोगों को सोना न खरीदने की नसीहत दे रही है, जबकि हकीकत यह है कि लोगों के पास पैसा ही नहीं बचा।
तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन पर उन्होंने कहा कि वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को देखकर पार्टी ने फैसला लिया है, ताकि प्रदेश को स्थायी सरकार मिल सके।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शब्द पर पूछे जाने पर शैलजा ने कहा कि यह शब्द कहां से आया, इस पर वे टिप्पणी नहीं करेंगी क्योंकि ज्यूडिशियरी पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं। लेकिन यह मौजूदा समय में युवाओं, मजदूर और किसानों का भाजपा सरकार के प्रति रोष दर्शाता है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही। जो लोग सरकार से परेशान हैं, वे गुस्से में सरकार को कॉकरोच समझकर भड़ास निकाल रहे हैं।
शैलजा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।