Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
On the eve of Independence Day, the 'Jaago' organization celebrated 'Deepotsav' in Fatehabad; descendants of freedom fighters served as the chief guests
{"_id":"6a7f2a5eeec03a868c02b069","slug":"video-on-the-eve-of-independence-day-the-jaago-organization-celebrated-deepotsav-in-fatehabad-descendants-of-freedom-fighters-served-as-the-chief-guests-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जागो संस्था ने मनाया दीपोत्सव, स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज बने मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जागो संस्था ने मनाया दीपोत्सव, स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज बने मुख्यातिथि
फतेहाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जागो संस्था की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में आयोजक जागो संस्था के सदस्यों के साथ अन्य सदस्यों के साथ-साथ शहर के कई सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जागो संस्था के प्रधान देवेंद्र दहिया ने बताया कि उनकी संस्था मुख्य रूप से सामाजिक मुद्दों पर कार्य करती है और इसका गठन राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ किया गया है। उन्होंने अहम घोषणा करते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में संस्था ने यह निर्णय लिया है कि अब से हर साल आजादी की पूर्व संध्या पर आजादी का दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।
दीपोत्सव कार्यक्रम के मंच से संस्था के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के समक्ष स्वतंत्रता सेनानियों के उचित सम्मान के लिए कई मांग रखी। संस्था के सदस्य राजेश भादू ने कहा कि सरकार से मांग है कि जिले के जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के आंदोलनों में भाग लेकर अंग्रेजों के अत्याचार सहे थे, उनकी याद में जिला स्तर पर लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर ही एक फ्रीडम फाइटर मेमोरियल पार्क का निर्माण करवाया जाए। वहीं, ये महान सेनानी जिले के जिन भी गांवों से संबंध रखते थे, उनके पैतृक गांवों के मुख्य बस स्टैंड पर भी उनके प्रतिमाएं स्थापित किए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।