{"_id":"6a377d4a7081d5729102a649","slug":"video-only-regional-parties-will-halt-the-bjps-chariot-in-the-state-sampat-singh-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा के रथ को क्षेत्रिय पार्टियां ही रोकेंगीः संपत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा के रथ को क्षेत्रिय पार्टियां ही रोकेंगीः संपत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में अब भाजपा को इनेलो जैसे क्षेत्रीय दल ही रोकेंगे। क्योंकि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा का अप्रत्यक्ष विलय हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए नहीं होते तो इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी थी।
राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस एजेंट भूपेन्द्र सिंह हुड्डा यदि 37 वोट ही नहीं देख पाते तो उन्हें कांग्रेस का एजेंट ही नहीं बनना चाहिए था। पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने कहा कि बाढ़ मुआवजा, फसल बीमा आदि के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। इस वर्ष भी 31 दिसंबर को 600 करोड़ रुपये बाढ़ राहत के लिए जारी हुए थे लेकिन अब तक एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। फतेहाबाद की 25 हजार एकड़ और प्रदेश की 9 लाख एकड़ कृषि भूमि सेम ग्रस्त है। उन्होंने कहा झज्जर-घग्गर ड्रेन व हिसार घग्गर ड्रेन सबसे ज्यादा नुकसान करती है लेकिन अभी तक इन ड्रेनों की सफाई और खुदाई ही नहीं हुई। इन ड्रेनों से पानी राजस्थान लेकर जाना था लेकिन यह प्रोजेक्ट फाईलों में ही घूम रहा है। पूर्व वित्त मंत्री ने हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति अभियान को फ्रॉड बताते हुए कहा कि इस अभियान में लाखों रुपये कमाया जा रहा है। 90 किलो अफीम थाने में ही 85 किलो रह जाती है। फतेहाबाद के माल गोदाम में दारु की कई पेटियां गायब है। जिससे साफ है कि सरकारी मशीनरी सरकार के संरक्षण में नशे को फैला रही है। राम मंदिर में चंदे की हुई चोरी पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार चोरों की पकड़ने की बजाये इस मामले में ब्यान बाजी कर रहे लोगों को धमका रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बलविन्द्र सिंह कैरो, जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ौली, जाट महासभा के प्रधान जगदीश झाझरा, सुमनलता सिवाच, विकास मेहता, भागीराम सोनी, नरेश पोटलिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।