{"_id":"69b6b72625aa5fa2a902eded","slug":"video-satsang-was-organised-in-fatehabad-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सत्संग का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की नई अनाजमंडी में रविवार सुबह सिरसा स्थित डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सत्संग में फतेहाबाद, सिरसा, हिसार सहित हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज श्रद्धालुओं को सत्संग, नाम-सिमरन और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े संदेश दिए। साथ ही मानव जीवन में सेवा, सद्भाव और परोपकार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि मन की गति की कोई सीमा नहीं होती है इसलिए हमें मन की चंचलता को वश में करने के लिए खुद को भक्ति में लगाना चाहिए, तभी हमारा मानव जीवन सफल होगा। मां, बहन बेटी का सदैव सम्मान करना चाहिए, क्योंकि घर की शोभा नारी से होती है। जहां नारी का सम्मान होगा, वहां देवताओं का वास होगा। उन्होंने कहा कि हमें नशे से सदैव दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशे के कारण तन, मन व धन तीनों बेकार हो जाते है। इसके अलावा नशा करने वाले व्यक्ति का अस्पताल, जेल या श्मशान घाट ही ठिकाना होता है। उन्होंने खासकर, युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज की सेवा में अपना जीवन लगाने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।