{"_id":"67d805ee2aa9841f0702d359","slug":"video-tahana-ma-catata-ka-satha-tana-aarapa-garafatara-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
अपराध शाखा पुलिस टीम ने शहर के सिंबल रोड से भाखड़ा नहर के पास तीन व्यक्तियों को 270 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पहली बार टोहाना में बेचने के लिए आए थे और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। डीएसपी उम्मेद सिंह ने कहा कि पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी जिसका नंबर पीबी 13 एआर 8742 था जिसे शक के आधार पर रोका गया और जांच की तो गाड़ी के डैशबोर्ड में 270 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए है। पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान हरबंस पंजाब के छाजला, कुलविंदर उर्फ विक्की पंजाब के जिला संगरूर के छाजली गांव जबकि पनवीर उर्फ टोहाना के गांव मयोंद कला का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया के वे नशीला पदार्थ गांव छाजली के रहने वाले जगसीर उर्फ जग्गा से लेकर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।