Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Water level of Ghaggar river rises in Jakhal of Fatehabad, water level at Guhla Cheeka head doubles in 12 hours
{"_id":"6870c3c79711df550a04a6dd","slug":"video-water-level-of-ghaggar-river-rises-in-jakhal-of-fatehabad-water-level-at-guhla-cheeka-head-doubles-in-12-hours-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में घग्घर नदी के जलस्तर में उछाल, गुहला चीका हेड पर 12 घंटे में बढ़कर दोगुना हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में घग्घर नदी के जलस्तर में उछाल, गुहला चीका हेड पर 12 घंटे में बढ़कर दोगुना हुआ पानी
शिवालिक की पहाड़ियों और घग्घर नदी के तट क्षेत्रों पर हो रही बारिश के कारण घग्घर नदी के जलस्तर में पीछे से तेज़ी से वृद्धि हुईं दर्ज की गईं है। इसके चलते जाखल क्षेत्र से गुजरती नदी के चांदपुरा साइफन पर जलस्तर में बढ़त देखने को मिली है।
नदी के गुहला चीका पर गुरुवार शाम को 7700 क्यूसेक जलस्तर आंका गया था, जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 15 हज़ार 400 क्यूसेक से पार हो गया है। पीछे से जलस्तर में तेज़ी से उछाल आने के कारण चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गईं है।
बता दें कि चांदपुरा साइफन पर बुधवार को जलस्तर 500 क्यूसेक मापा गया था, जबकि शुक्रवार सुबह यहां भी पानी बढ़कर 2150 क्यूसेक तक पहुंच गया है। हालांकि अभी नदी के जलस्तर का ये आंकड़ा नदी की क्षमता से कई गुना नीचे है। ऐसे में फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसूनी बरसातों का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो पीछे से पानी आने पर चांदपुरा साइफन पर भी जल का स्तर बढ़ने का अनुमान है।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम तक नदी में नाममात्र ही पानी बह रहा था। उस दौरान गुहला चीका हेड पर मात्र 308 क्यूसेक पानी दर्ज किया था, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा होने के कारण बुधवार से यहां जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। नदी में पीछे से तेज़ी से बढ़ रहें पानी के मद्देनजर आने वाले दिनों में नदी के चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर अधिक बढ़ने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खासकर नदी के तट क्षेत्रों के लोग भयभीत है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा से बारिश का पानी घग्घर नदी के जरिए जाखल क्षेत्र में पहुंचता है।
यहां नदी की जल क्षमता से फिलहाल जलस्तर कई गुना नीचे है। वहीं आने वाले दिनों में यहां जलस्तर बढ़ने के अनुमान को लेकर जिम्मेदार अधिकारी बाढ़ की आशंका को लेकर बचाव संबंधी उचित प्रबंधन होने का दावा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।