सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   common market in Hisar launches women's home products, offering home-style meals for Rs 60

हिसार में साझा बाजार में महिलाओं के घरेलू उत्पादों की शुरुआत, 60 रुपये में मिल रहा घर जैसा खाना

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:13 AM IST
common market in Hisar launches women's home products, offering home-style meals for Rs 60
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में साझा बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक सराहनीय शुरुआत की है। करीब दो सप्ताह पहले शुरू हुई इस पहल के तहत महिलाओं को निगम की ओर से स्थान उपलब्ध कराया गया है, जहां वे अपने घरेलू उत्पादों के साथ-साथ ताजा भोजन भी तैयार कर बेच रही हैं। यह स्टॉल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाता है। पूरा खाना मौके पर ही तैयार किया जाता है। महिलाएं वहीं बैठकर ताजा सब्जियां बनाती हैं, रोटियां सेंकती हैं और ग्राहकों को गरमा-गरम भोजन परोसती हैं। स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोगों को घर जैसा स्वाद मिल सके। स्टॉल पर पांच महिलाएं मिलकर काम कर रही हैं, जिनमें से सविता को समूह का प्रमुख बनाया गया है। दो रेहड़ी के माध्यम से व्यवस्था संचालित की जा रही है। ग्राहकों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे वे आराम से भोजन कर सकें। मात्र 60 रुपये में भरपेट थाली उपलब्ध कराई जा रही है। थाली में दो सब्जी, चावल, सलाद, अचार और पांच रोटी शामिल हैं। इसके अलावा परांठे और चाय भी बनाई जाती है। आने वाले समय में करीब 15 प्रकार के विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार करने की योजना है, ताकि ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकें। इस स्थान के लिए समूह को सरकार को प्रतिमाह शुल्क देना होगा। फिलहाल लोगों को इस नई पहल की अधिक जानकारी नहीं है, जिस कारण ग्राहकों की संख्या अभी सीमित है। हालांकि जो भी ग्राहक यहां भोजन कर रहे हैं, वे स्वाद की सराहना करते हुए इसे घर के खाने जैसा बता रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि जैसे-जैसे इस जानकारी लोगों तक पहुंचेगी, ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और उनका यह प्रयास सफल होगा। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि शहरवासियों को किफायती दर पर ताजा और शुद्ध भोजन भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सामूहिक विवाह समारोह में 25 कन्याओं ने लिए फेरे

20 Feb 2026

Video: एरा अस्पताल के गार्डों और अधिवक्ताओं में हुआ विवाद, गार्डों ने वकीलों को पीटा

19 Feb 2026

Chamoli: बेडूबगड़ में शुरू हुआ जनजाति समागम, समाज में विशिष्ठ पहचान रखती है नीती-माणा की समृद्ध संस्कृति

19 Feb 2026

Video: नशे में चचेरे देवर ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को पटक पटक कर मार डाला

19 Feb 2026

Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न

19 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: शुक्रवार से शुरू होगा टेनिस टूर्नामेंट

19 Feb 2026

Rudraprayag: बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली के दर्शन करेंगे सीएम धामी, तैयारियां पूरी

19 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने किया थाना अतरौली क्षेत्र का पैदल गश्त

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुईं रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों की उमड़ी भीड़

19 Feb 2026

अंबाला: थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स का अंबाला में सैन्य अफसरों ने किया स्वागत

19 Feb 2026

VIDEO: आगरा किला में मनाया गया शिव जन्मोत्सव, शिवाजी महाराज की जयंती पर हुआ भव्य समारोह

19 Feb 2026

Bilaspur News: ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ा खुलासा, यूपी में मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, लूटा सोना बरामद

राहुल सप्रू स्टेडियम में मधुमक्खियों से खिलाड़ियों में दहशत, हमले से अंपायर की हुई थी मौत

19 Feb 2026

मौंरग लदे ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर. चालक घायल

19 Feb 2026

राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों के पत्थर टूटे, गिर रहे लोग

19 Feb 2026

अलीगढ़ के वार्ड 61 रजा नगर में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, की नाराजगी

19 Feb 2026

अंबाला: जिसे बेसहारा समझकर दुनिया ने दी भीख, मौत के बाद निकला लाखों का मालिक

19 Feb 2026

कानपुर: लोधेश्वर मंदिर रोड ग्रीन बेल्ट को बना दिया टेंट गोदाम

19 Feb 2026

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कानपुर को बदनामपुर कहने का मामला विधानसभा में गूंजा

19 Feb 2026

हरदोई में पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे, मची अफरा-तफरी

19 Feb 2026

राजपुरा में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश

19 Feb 2026

कानपुर: छत्रपति शिवाजी की मनाई जयंती, बांटी मिठाई

19 Feb 2026

Video: बहराइच में आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए संग चार शावक दिखे, दहशत

19 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद 27 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

19 Feb 2026

Video: लाडली विवाह उत्सव में 15 जोड़ों के शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

19 Feb 2026

Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट

19 Feb 2026

Noida: ब्राजील सरकार के मंत्री पहुंचे नोएडा, खेती और एआई पर हुई चर्चा

19 Feb 2026

Gurugram: फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का भंडाफोड़, तीन कर्मचारी गिरफ्तार, 65 नकली फाइलें बरामद

19 Feb 2026

Faridabad: अनाथ बालिकाओं को मिलेगा फ्री शिक्षा का अधिकार, फरीदाबाद के छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

19 Feb 2026

हरियाणा बोर्ड एग्जाम: फरीदाबाद में 28 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 79 परीक्षा केंद्र तैयार

19 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed