{"_id":"6a215991a89344fd030de43f","slug":"video-family-stages-protest-against-attack-on-golgappa-seller-in-hansi-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में गोलगप्पा विक्रेता पर हमले के विरोध में परिवार धरने पर बैठा, व्यापार मंडल व बसपा ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में गोलगप्पा विक्रेता पर हमले के विरोध में परिवार धरने पर बैठा, व्यापार मंडल व बसपा ने दिया समर्थन
शहर के त्रिकोणा पार्क क्षेत्र में गोलगप्पे की दुकान चलाने वाले युवक हरीश के साथ दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के करीब दो दिन बाद पीड़ित युवक का परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठे परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। धरना स्थल पर जमकर हंगामा हुआ तो इस दौरान मौके पर डीएसपी, शहर थाना प्रभारी परिजनों को समझाने पहुंचे। लेकिन परिजनों ने इस मामले में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व हत्या प्रयास के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है।
परिजनों का आरोप है कि युवक पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं, अधमरी हालत में उसे तिकोना पार्क पर आरोपी लाठी डंडों से पीटा गया। जिसके बाद हरीश ने भाग कर जान बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी बदमाशी ने उसे नहीं छोड़ा उसे जान से मारने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस ने अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है, जिससे परिवार में रोष बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।