Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
First meeting of the Hansi district's Grievance Redressal Committee held; 7 out of 10 cases resolved
{"_id":"6a22a4c34070273d1c06a5c4","slug":"video-first-meeting-of-the-hansi-districts-grievance-redressal-committee-held-7-out-of-10-cases-resolved-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी जिले की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 7 मामलों का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिले की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 7 मामलों का हुआ समाधान
नया जिला बनने के बाद हांसी जिले में पहली बार आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस दौरान समस्याएं सुनीं। बैठक में कुल 10 समस्याएं रखी गई, जिसमें से 7 का समाधान किया गया।
इस दौरान हांसी विधायक विनोद भयाना व नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ वहां उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि जिले के गठन पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हांसी की पहचान एक जिले के रूप में हो चुकी है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 10 मामले रखे गए थे, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 3 मामलों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले पारिवारिक और घरेलू विवादों से जुड़े थे, जबकि कुछ विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं।
उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद हांसी में कई विकास कार्यों की आवश्यकता है। जिला मुख्यालय स्तर की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को विकसित करने के लिए हांसी के विधायक विनोद भयाना लगातार प्रयासरत हैं और सरकार को आवश्यक प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। सरकार जरूरतों की पूर्ति के लिए गंभीरता से काम कर रही है। कुलदीप बिश्नोई द्वारा नई पार्टी बनाने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
एचटेट परीक्षा की तिथियों में बार-बार बदलाव ओर अब नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एक बार फिर परीक्षा की तारीख बदलने पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद इस मामले का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों की शिकायतें मिली हैं और सोमवार या मंगलवार तक संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
करण चौटाला विवाद पर प्रतिक्रिया
इनेलो नेता करण चौटाला द्वारा रोहतक में प्रशासनिक अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल का आचरण और व्यवहार सही होना चाहिए। जो लोग अपने व्यवहार से दूसरों को आहत करते हैं, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में मर्यादाएं नहीं भूलनी चाहिए। जनता सब कुछ देखती है और समय आने पर अपना फैसला भी सुनाती है।
उन्होंने कांग्रेस और इनेलो का नाम लेते हुए कहा कि अहंकार और गलत व्यवहार के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया। इस तरह ब्यूरोक्रेसी के मनोबल पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर मंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या दल का आचरण ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे समाज और प्रशासन का मनोबल प्रभावित हो। जनता ऐसे व्यवहार को पसंद नहीं करती।
हांसी में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि बैठक में जिन 10 परिवादों की सुनवाई हुई थी। उनमें से लगभग आधे परिवादी मौके पर पहुंचे ही नहीं।
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों का समाधान जरूर हुआ है। जिनका समाधान नहीं हो रहा उन सबको अपनी समस्याओं को लेकर आना चाहिए । अगर यहां समाधान नहीं हुआ तो उनके साथ कांग्रेस खड़ी है और उनके मामलों को उठाकर समाधान करवाने का प्रयास करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।