{"_id":"69d65e2eda50fa6ca6009b92","slug":"video-haryana-fire-department-employees-on-two-day-strike-over-pending-demands-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताली कर्मचारियों ने जिला फायर ब्रिगेड मुख्य कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। एयरपोर्ट पर नियुक्त फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी हड़ताल पर गए। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोडवेज से 41 चालक तथा होमगार्ड से 85 कर्मचारी बुलाए। जिनको आपात स्थिति को लेकर सभी फायर स्टेशन पर तैनात किया गया।
हिसार -हांसी जिले में हरियाणा अग्निशमन विभाग के 12 स्टेशन पर 150 कर्मचारी हैं। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आहवान पर बुलाई गई दो दिवसीय हड़ताल में 74 कर्मचारी शामिल हुए। 76 कर्मचारी डयूटी पर रहे। अग्निशमन कर्मचारियों का साथ देने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के सदस्य भी पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान जसबीर श्योकंद ने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो फायर कर्मचारियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस संबंध में सरकार के साथ दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों
का समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं।
कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो दूसरे विभागाें के कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे। आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ ईकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का निगम कर्मचारी हर स्तर पर साथ देंगे। इनकी जायज मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
हमारे हिसार-हांसी जिले में कुल 150 कर्मचारी हैं। जिसमें 76 कर्मचारी डयूटी तथा 74 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हमने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रोडवेज से 41 चालक लिए हैं। इसके अलावा 85 कर्मचारी होमगार्ड से बुलाए गए हैं। डयूटी पर तैनात फायर कर्मियों के साथ इन लोगों को रखा गया है। आग लगने की कोई सूचना आएगी तो हमारी टीम पूरी तरह से तैयार हैं। -साहिल, सीनियर फायर ऑफिसर, हिसार।
12 फायर स्टेशन में करीब 150कर्मचारी
फायर ब्रिगेड के हिसार जिले में 12 स्टेशन हैं। जिसमें हिसार जिला मुख्यालय का फायर स्टेशन पड़ाव चुंगी के पास है। इसके अलावा आजाद नगर व अनाज मंडी में फायर स्टेशन हैं। हांसी में दो, बरवाला में 2, उकलाना, नारनौंद, बास ,आदमपुर, अग्रोहा में फायर स्टेशन हैं। इन सभी फायर स्टेशन के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।