{"_id":"68cf9a87d53e25a1f608f1aa","slug":"video-lado-story-hisar-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: लाडो के घर लौटने पर बोला- परिवार हम लाडो को पढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: लाडो के घर लौटने पर बोला- परिवार हम लाडो को पढ़ाएंगे
355 दिन बाद लौटी लाडो शुक्रवार रात एक बजे अपने घर पहुंची। पुलिस की तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद हर्षिता सोनी को उसके परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद हर्षिता के पिता, उसकी मां, दोनों भाई घर पहुंचे। सुबह उठते ही पूरे परिवार ने भगवान की पूजा की। इसके बाद हर्षिता के भाई उसके लिए चाकलेट लेकर आए। दीपक अपनी बहन हर्षिता के लिए पिज्जा व कोल्ड डि्रंक लेकर आया। हर्षिता की मां बोली इस बार मैं अपनी बेटी के लिए सारे नवरात्र का व्रत रखूंगी ।
हर्षिता की मां ने बताया कि रविवार को उसकी पसंद के छोले भटूरे बनाएंगे। लघु सचिवालय के गेट पर इतने दिन धरना दिया वहां केक काटकर खुशी मनाएंगे। शनिवार की सुबह सुनील सोनी के लिए बेहद अच्छी सुबह थी। 356 दिन बाद ऐसा दिन था जब पूरा परिवार साथ था। पुलिस की प्रक्रियाओं को पूरा करने में करीब 19 घंटे का समय लगा। सुबह दस बजे से पुलिस की प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा था। रात एक बजे तक इन प्रक्रिया को पूरा किया जा सका। इस दौरान उसे काउंसलर से भी मिलवाया गया। जहां मनोचिकित्सक ने परिवारजनों ने कहा कि आपकी बेटी लंबे समय बाद घर आई है। अभी इसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं है। आप अभी इससे ऐसा कोई सवाल न करें। परिवार इसे पूरा समय दे। हर्षिता की मां रानी ने कहा कि हम अपनी बेटी का दोबारा से दाखिला कराएंगे। उसकी दसवीं की पढाई अधूरी रह गई थी। जल्द ही उसे दाखिला दिलाएंगे। वह जितना चाहेगी उसे उतना पढाएंगे। उसके सपनों को पूरा करने में हम हर एक कदम पर उसके साथ होंगे। रानी ने बताया कि मैंने शनि महाराज के 11 व्रत बोले थे। दसवें व्रत में ही हमारी बेटी हमें मिली। हम रविवार को लघु सचिवालय के गेट पर केक काट कर जन्मदिन मनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।