{"_id":"67badfb0b37a06726d059e0f","slug":"video-naravana-ma-savama-thayanatha-sarasavata-ka-para-70-lga-na-kaya-rakatathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नरवाना में स्वामी दयानंद सरस्वती की पर 70 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नरवाना में स्वामी दयानंद सरस्वती की पर 70 लोगों ने किया रक्तदान
भारत विकास परिषद नरवाना शाखा और शिवशंकर युवामंडल सुंदरपुरा के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी दयानंद की जयंती के मौके पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन गांव सुंदरपुरा में किया गया। शाखा सचिव राजेश टांक ने बताया कि भारत विकास परिषद और युवा संगठन सुंदरपुरा मिलकर पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ जसवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ ० दलबीर सिंह व सुखबीर श्योकंद ने शिरकत की। सबसे पहले मां भारती और स्वामी दयानंद जी के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित कर कर वंदे मातरम की ध्वनि के साथ शिविर की शुरुआत की गई। इसके तुरंत बाद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि का फूल मालाओं और बुके और सप्रेम मोमेंटो से संजय सिंगला, राजेश टांक, जयपाल बंसल, कर्मपाल शर्मा नवीन और बलिंदर श्योकंद द्वारा सम्मान किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 70 लोगों ने रक्तदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।