Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Petrol prices are expected to rise after LPG cylinders, with drivers in Hisar filling their fuel tanks.
{"_id":"69afbbfe615c72598f09d65d","slug":"video-petrol-prices-are-expected-to-rise-after-lpg-cylinders-with-drivers-in-hisar-filling-their-fuel-tanks-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस सिलिंडर के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ाने की आशंका, हिसार में वाहन चालक तेल की टंकियां करवा रहे फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी गैस सिलिंडर के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ाने की आशंका, हिसार में वाहन चालक तेल की टंकियां करवा रहे फुल
हिसार। ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल व गैस के दाम बढ़ने की आशंका का असर अब जिले में भी होने लगा हैं। एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ने के साथ ही अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका लोगों को सताने लगी है।
जिले के पेट्रोल पंपों पर लोग अब अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने में लग गए हैं। फसल कटाई का सीजन होने के कारण किसान भी खेतों के लिए डीजल खरीद रहे हैं। हिसार में पेट्रोल पंपों पर दो दिन से तेल खरीदने वाले वाहन चालकों की अचानक भीड़ भड़ गई है। वाहन चालक अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं।
जिले में दो दिन पहले ही एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए है। वाहन चालकों को आशंका है कि अब पेट्रोल व डीजल के दाम भी अचानक से बढ़ेगें। वर्तमान में पेट्रोल 96 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर है। डीजल 88 रुपये 63 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। अब इसमें 10 से 15 रुपये बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। केंद्र सरकार साफ भी कर चुकी है कि अगले एक माह के लिए तेल व गैस का पूरा स्टॉक है। इसके बावजूद रेट बढ़ने को लेकर वाहन चालक चिंतित है। शहर के पेट्रोल पंप पर सोमवार को सुबह वह शाम के समय वाहन चालक कतारों में लग कर तेल की टंकी फुल करवा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को ज्यादा चिंता सता रही है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।