Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
woman in Hisar was declared unmarried after her husband's death, and the victim has been running around for her pension for four months
{"_id":"69afc645cc5e75e84e0c96f1","slug":"video-woman-in-hisar-was-declared-unmarried-after-her-husbands-death-and-the-victim-has-been-running-around-for-her-pension-for-four-months-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में पति की मौत के बाद महिला को बना दिया अविवाहित, पेंशन के लिए चार महीने से चक्कर लगा रही पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पति की मौत के बाद महिला को बना दिया अविवाहित, पेंशन के लिए चार महीने से चक्कर लगा रही पीड़ित
परिवार पहचान पत्र लोगों के लिए परेशानी पहचान पत्र बन गया है। अमर उजाला टीम ने डीसी के समाधान शिविर में पहुंच कर व्यवस्था को देखा तो पता लगा कि कुल 40 लोग शिकायत लेकर आए तो उसमें 29 लोग पीपीपी की समस्या लेकर आए थे।
बारह क्वार्टर एरिया से आए अमित न बताया कि पांच महीने पहले मेरे पिता बलराम का निधन हो गया। पहले पिता का नाम पीपीपी से कटवाने के लिए दो महीने तक चक्कर लगाता रहा। बाद में नाम काट दिया तो मेरी मां कृष्णा की विधवा पेंशन नहीं बना रहे। मेरी मां को फैमिली आईडी में अविवाहित दिखा दिया है। इसी फैमिली आईडी में मेरी मां के बेटा, बहू, पौती भी दिखाई है। जिस महिला के बच्चे, पोता- पोती हों वह अविविवाहित कैसे हो सकते हैं।दस बार समाधान शिविर में आ चुका हूं। चार बार सीएससी से रिक्वेस्ट लगा चुका है। हर बार कहते हैं कि हमारे पास समाधान नहीं है। जब समाधान नहीं कर सकते तो क्यों शिविर लगा रहे हैं। समाधान शिविर बंद क्यों नहीं देते। दूसरे प्रदेशों पीपीपी नहीं तो हरियाणा में इसे क्यों थोंपा गया है।
पीपीपी को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार सर्वे हुआ था । पीपीपी को लेकर अधिकतर लोग आय कम कराने के लिए ही आते हैं। आय का सत्यापन हम नहीं करते। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर तय निर्देशों के अनुसार एक पूरी टीम होती है। कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आती हैं तो हम रिक्वेस्ट भेजते हैं। रिकॉर्ड ठीक होने में कुछ समय तो लगता है। -अभिषेक बंसल, जिला अधिकारी, क्रीड।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।