{"_id":"69b1538b6e13e10e1609d287","slug":"video-road-accident-in-hisar-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: ई-रिक्शा को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, सामने आया सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: ई-रिक्शा को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, सामने आया सीसीटीवी फुटेज
शहर के दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह एक फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा एक स्कूटी से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। इस हादसे की सीसीटीवी वीडियो फुटेज अब सामने आया है। यह वीडियो वायरल भी हुआ है।
मिल गेट एरिया स्थित शिव नगर निवासी मनोज (40) ई रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह उसने शिव नगर एक सवारी को बैठाया। उसे पड़ाव चौक उतरना था। इसके बाद उसने बस अड्डे से दो सवारियां लीं, उन्हें अर्बन एस्टेट जाना था। करीब साढ़े 7 बजे जैसे ही ई रिक्शा कृष्णा नगर मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ई रिक्शा कृष्णा नगर मोड़ पर खड़ी एक स्कूटी से जा टकराई और पलट गई। टक्कर लगते ही फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने ई रिक्शा को उठाया। इस दौरान चालक सहित दो घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोग निजी अस्पताल में पहुंचे। पार्षद मनोहर लाल ने बताया कि मनोज के 5 भाई हैं। वह शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।