{"_id":"69f758d07e02f40ec603af75","slug":"video-rohit-brought-glory-to-satrod-kalan-by-playing-in-pro-kabaddi-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: प्रो कबड्डी में खेलकर रोहित ने सातरोड कलां का नाम किया रोशन, आईजी पद से रिटायर राजेंद्र भौसले ने की जनता की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: प्रो कबड्डी में खेलकर रोहित ने सातरोड कलां का नाम किया रोशन, आईजी पद से रिटायर राजेंद्र भौसले ने की जनता की सेवा
सातरोड कलां का न सिर्फ इतिहास गौरवमयी है बल्कि यहां के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपने मेहनत के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव के कबड्डी खिलाड़ी रोहित प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में खेलकर गांव का नाम देश व प्रदेश में रोशन किया है। वहीं गांव के ही राजेंद्र भौसले ने पुलिस महकमे में आईजी जैसे प्रतिष्ठित पद पर रहकर जनता की काफी सेवा की।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के लोग काफी मेहनती हैं। गांव में खेल का काफी अच्छा माहौल है। शुरुआत से ही गांव के खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में न सिर्फ भाग लेते रहे हैं बल्कि अच्छा प्रदर्शन भी किया है। आज के समय में भी गांव के बच्चे व युवा सुबह-शाम विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। खेल से वे न सिर्फ तंदरुस्त रहते है, बल्कि नशे जैसे बुरे व्यसनों से भी दूर रहते हैं। इसके अलावा गांव में शिक्षा में शिक्षा का भी अच्छा स्तर रहा है। यही वजह है कि गांव के लोग सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर तैनात रहे हैं। इन्हें देखकर आज की युवा पीढ़ी भी प्रेरित हो रही है।
कुश्ती में अमर सिंह, मोतीराम व शेर सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फुटबाल में बलजीत पूनिया, पाल सिंह, अमित पूनिया, विरेंद्र श्योराण आदि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर गांव का नाम रोशन किया। कृष्ण पूनिया हैंडबाल कोच हैं, जो खेल की नई पौध को सिंचित कर रहे हैं। रोहित ने प्रो कबड्डी में खेलकर गांव का नाम गौरवान्वित किया। दक्ष पूनिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और गांव के नाम को भी चमकाया है। अतुल खटक जूडो के खेल में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपक ढिल्लो पैरा ओलंपिक में मेडलिस्ट रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।