Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Service road in Hansi remains unrepaired ahead of monsoon; accident risk looms as deep potholes have formed everywhere.
{"_id":"6a3d291eb63a5aa6610dbc17","slug":"video-service-road-in-hansi-remains-unrepaired-ahead-of-monsoon-accident-risk-looms-as-deep-potholes-have-formed-everywhere-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: मानसून से पहले नहीं सुधरी सर्विस रोड, मंडरा रहा हादसे का खतरा, हर जगह हुए गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: मानसून से पहले नहीं सुधरी सर्विस रोड, मंडरा रहा हादसे का खतरा, हर जगह हुए गहरे गड्ढे
हांसी के आसपास बने फ्लाईओवर व रेलवे ओवरब्रिज की सभी सर्विस रोड बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी सड़कें, जलभराव, बिखरी बजरी और गायब सुरक्षा उपकरण लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। मानसून की दस्तक के साथ हालात और गंभीर होने की आशंका है। दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर स्थित बरवाला रोड फ्लाईओवर की दोनों ओर की सर्विस रोड लंबे समय से जर्जर बनी हुई हैं। सड़क पर बने बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।