{"_id":"6a141fac30f594c8de0829a3","slug":"video-union-minister-manohar-lal-khattar-on-cockroach-janata-party-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- काकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- काकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सोमवार को हिसार में पूर्व मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. कमल गुप्ता से घर में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर बातचीत की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में काकरोच जनता पार्टी कुछ नहीं है यह एक सोशा है। सोशा छोड़ने वाले लोग देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। हमारे देश का युवा समझदार है इसके चुंगल में नहीं आएगा। उनको मुंह की खानी पड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. कमल गुप्ता के घर पर आग लगने की जानकारी मिली थी। यहां आकर उनके परिवार का हालचाल जाना। भगवान का शुक्र रहा कि पूरा परिवार सुरक्षित है।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। इंटरनेशनल मार्केट के अनुसार रेट कम ज्यादा होते हैं। कुछ देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके चलते रेट में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हम गर्मी में पीक आवर के समय भी पूरी बिजली दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।