Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Women organizations staged a sit-in demanding 33 percent representation for women in Parliament
{"_id":"69f34ac221f2b23e3e0b5042","slug":"video-women-organizations-staged-a-sit-in-demanding-33-percent-representation-for-women-in-parliament-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग को लेकर महिला संगठनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग को लेकर महिला संगठनों ने दिया धरना
संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग को लेकर महिला संगठनों ने आक्रोश जताते हुए लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया।महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में कांग्रेस की पदाधिकारियों के अलावा जनवादी महिला समिति सहित अन्य संगठनों की सदस्य शामिल हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण के नाम पर भाजपा नौंटकी बंद करे। संसद की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। यह बिल 2023 में ही पारित हो चुका है।
कांग्रेस की महिला विंग जिला अध्यक्ष संतोष जून ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी को गुमराह कर रही है। 33 प्रतिशत आरक्षण के भीतर ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए।कांग्रेस हमेशा महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की पक्षधर रही है। कांग्रेस के समय राजीव गांधी की सरकार ने पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया।
जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ ने कहा कि 2014 से सत्ता में होने के बावजूद भाजपा ने इस दिशा में देरी की है। वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को जनगणना या परिसीमन के नाम पर लटकाने के बजाय इसे तुरंत आगामी चुनावों से ही लागू किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।