{"_id":"6a60c7e97de4bb32b804544b","slug":"video-congress-workers-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-to-the-administration-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
झज्जर। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित अनैतिक एवं क्रूरतापूर्ण लाठीचार्ज करने, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा।
एचपीसीसी के सदस्य सुभाष गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र दारोगा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में छात्रों की शांतिपूर्ण आवाज को बलपूर्वक दबाना संविधान की भावना के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज न केवल अमानवीय था बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का भी हनन है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा करते हुए इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे नेताओं और छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग दोहराई। इस अवसर पर वीरेंद्र कौशिक, रमेश जाखड़, दिलबाग सिंह, धर्मेंद्र सैनी, राजवीर दहिया, संतराम नंबरदार, बिजेंद्र कुमार, जितेंद्र, राजवीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।