{"_id":"6a3cf8f94c10ae6c2307cc47","slug":"video-electricity-employees-protest-over-demands-express-resentment-against-the-government-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी।
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन बेरी की यूनिट और सब यूनिट स्तर पर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता बेरी यूनिट के सचिव अनिल दीक्षित ने की। यूनिट के सचिव अनिल दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को समय पर सुविधाएं, पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती तथा अन्य लंबित मामलों का निपटारा किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फोरमैन जसविंद्र ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बड़े प्रदर्शन आयोजित किए जा सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यूनियन ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उनके हितों की रक्षा की जाए, ताकि बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे। धरना प्रदर्शन में संजीव जाखड़, मुकेश, मनोज कादयान, सुधीर कादयान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।