{"_id":"6a60b58b594146d3c109c4a2","slug":"video-farmer-organizations-in-jhajjar-staged-a-protest-and-burned-a-photograph-of-donald-trump-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर डानोल्ड ट्रंप की फोटो का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर डानोल्ड ट्रंप की फोटो का किया दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ बुधवार का दिन किसान प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया।
साथ ही समझौते के विरोध में लघु सचिवालय पर धरना, प्रदर्शन किया और डोनाल्ड ट्रंप के फोटो का दहन किया। उसके बाद उपायुक्त की मार्फत राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पहले जंतर मंतर से संसद भवन जाने वाले छात्रों व युवाओं पर पुलिस के साथ अज्ञात गुंडों को शामिल करके छात्रों को बुरी तरह चोटिल करने व भयंकर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
सदस्य जयकरण मांडौठी ने बताया कि ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को राष्ट्रविरोधी मुक्त व्यापार समझौते को थोपने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएं, क्योंकि मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये अत्यधिक सब्सिडी प्राप्त कृषि उत्पादों और प्रसंस्कृत औद्योगिक उत्पादों से भारतीय बाजारों को पाट देने की अनुमति दी जा रही है। इससे भारत के करोड़ों छोटे और मध्यम किसानों के परिवारों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर जयकरण मांडौठी, कैप्टन सतबीर सिंह, दिलबाग सिंह दलाल, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, सतबीर सिंह दहिया, सुमित छिकारा, सुरेंद्र सिंह सिवाच उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।